Big bulletin News – 12वीं के अर्थशास्त्र और 10वीं के गणित विषय का दोबारा से होगा पेपर
Big bulletin News – नई दिल्ली CBSE ने बारहवीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा दसवीं की गणित की परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की है। यह घोषणा करते हुए cbse ने कहा कि परीक्षा की नई तारीखों का जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा। दरअसल हुआ यूं कि इससे पहले हुई CBSE की दसवीं और बारहवीं की गणित और इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। क्योंकि सोमवार को सोशल मीडिया की वेबसाइटों पर यह पेपर लीक होने का दावा किया गया था। जिसके बाद CBSE के छात्रों के बीच हड़कंप मच गया था। cbse ने इन दावों को खारिज किया था। और कहा था, हमने सभी परीक्षा केंद्रों पर जांच की है प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने फिर से परीक्षा लिए जाने के बारे में सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर दिया है। कि इस बारे में तारीख को और अन्य जानकारी को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। CBSE की इस हरकत से छात्रों में बहुत ही निराशा है।
For the NCR News please click on this link
Big bulletin News fb page link Big bulletin News