Big bulletin News – युवा ब्राह्मण एकता संघ को मिला समाज के वरिष्ठ लोगो का समर्थन
Big bulletin News – युवा ब्राह्मण एकता संघ फरीदाबाद शहर में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन कर रही है। संघ के युवा काफी दिनों से इसके लिए मेहनत कर रहे है। युवाओ में भगवान परशुराम के जन्मदिवस को लेकर बहुत ही जोश देखने को मिल रहा है। युवा जन्मोत्सव की तयारी में दिन रात लगे हुए है।
परशुराम जयंती की त्यारियो को लेकर कल युवा ब्राह्मण एकता संघ ने बल्लबगढ़ में एक ब्राह्मण सम्मेल्लन का आयोजन किया था। जिसमे समाज के सभी वरिष्ठ लोग आए थे। और उन्होंने युवाओ द्वारा भगवान परशुराम की जयंती का आयोजन करने के लिए युवाओ को खूब सराहा तथा युवाओ को अपना आशीर्वाद दिया और 15 अप्रैल को युवाओ द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव को अपना समर्थन भी दिया।
भगवान परशुराम का जन्मोत्सव का आयोजन 15 अप्रैल को किया जाएगा। 15 अप्रैल को गाँव तिलपत में हवन करके भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। माना जा रहा है की यह शोभायात्रा बहुत ही धूम धाम से निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में शहर के बहार से भी बहुत से लोगो का आना होगा। शोभायात्रा गाँव तिलपत से ओल्ड फरीदाबाद मेन मार्किट में से होते हुए सेक्टर-16 स्थित भगवान परशुराम अखाडा तक निकाली जाएगी। इसके बाद भगवान परशुराम अखाड़े पर एक बहुत ही विशाल भंडारे का भी आयोजन युवा ब्राह्मण एकता संघ द्वारा किया गया है।
For the NCR News please click on this link
Big bulletin News fb page link Big bulletin News